बच्चों की सेहत के लिए बड़ा अभियान:7 मई को जिलेभर में दवा वितरण

Share Now

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (7 मई 2026) की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित।

अलनोद । (राजतंत्र टाइम्स) जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 7 मई को जनपद के सभी 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल (Albendazole) की दवा अनिवार्य रूप से खिलाई जाए। यह दवा बच्चों को कृमि (पेट के कीड़े) से बचाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार होता है।
उन्होंने कहा कि यह अभियान जनपद के सभी विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों एवं अन्य शैक्षणिक/प्रशिक्षण संस्थानों में संचालित किया जाएगा। संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र बच्चा दवा से वंचित न रहे।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि जो बच्चे किसी कारणवश 7 मई को दवा लेने से वंचित रह जाएंगे, उन्हें मॉप-अप दिवस 14 मई को अनिवार्य रूप से दवा खिलाई जाए।

बैठक में अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार, दवा की उपलब्धता, एवं निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक में प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अरविंद पांगती, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ योगेश पुरोहित, शिक्षा एवं बाल विकास सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *