मुख्यमंत्री धामी 16 मई को चम्पावत दौरे पर, देवीधूरा में प्रशिक्षण वर्ग में होंगे शामिल

Share Now

चम्पावत। (राजतंत्र टाइम्स) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार, 16 मई 2026 को जनपद चम्पावत के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 01:10 बजे जीआईसी देवीधूरा खेल मैदान स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से मां वाराही मंदिर, देवीधूरा के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री देवीधूरा पहुंचकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 जिला प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।

अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री प्रसिद्ध धार्मिक एवं आस्था के केंद्र मां वाराही मंदिर देवीधूरा परिसर में चल रहे विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *