अल्मोड़ा में सीएम धामी का विकास मास्टरस्ट्रोक: 138 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

अल्मोड़ा।(राजतंत्र टाइम्स) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के नवीन प्रशासनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में करीब 138 करोड़ की सड़क,आवास, पार्किंग, स्कूलों में कक्षा कक्ष सहित योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

अल्मोड़ा में सीएम धामी का विकास मास्टरस्ट्रोक: 138 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, नगर विकास एवं ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी।हमारी सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों।

अल्मोड़ा में सीएम धामी का विकास मास्टरस्ट्रोक: 138 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

इसी उद्देश्य के साथ प्रदेशभर में सड़क संपर्क, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा व्यवस्था एवं पेयजल योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कुल 138.092 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया ।जिनमें 112.113 करोड़ रू0 का लोकार्पण एवं 25.979 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *