सेवा, सुशासन,सेवा एवं समर्पण के तहत जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार शिविर आयोजित कर जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी’ किच्छा।(राजतंत्र

Share Now

किच्छा।(राजतंत्र टाइम्स)।  दर्जा मंत्री गम्भीर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य सरकार के “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को नगर पालिका सभागार में सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर पिछले पांच वर्षों की उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई व जन समस्याओं का निराकरण किया गया।

कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए दर्जा मंत्री कै.गम्भीर सिंह धामी ने कहा कि यह जन जन की सरकार जन जन के द्वार सेवा शिविर राज्य सरकार की उस सोच का सशक्त उदाहरण है, जिसके केंद्र में जनता तक योजनाओं की सीधी पहुंच, समस्याओं का त्वरित समाधान और सुशासन की भावना है। सरकार का प्रयास है कि विकास और जनसेवा का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तथा प्रत्येक नागरिक को सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा की सरकार द्वारा जनता को सरकार द्वारा संचालित योजनाओ की जानकारी देने व योजनाओं का सीधे जनता को लाभ मिल सके उसी उद्देश्य से स्थानीय स्तर पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने जनता से शिविरो का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
शिविर में मुख्य रूप से ग्राम्य विकास विभाग, पंचायतीराज, जल निगमध्जल संस्थान,विद्युत, समाज कल्याण विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, चिकित्सा , महिला सशक्तिकरण एवम् बाल विकास विभाग, पशुपालन, उद्योग , कृषि ,उद्यान , मत्स्य विभाग, ग्राम्य विकास विभाग सहित अनेक सेद्वारा स्टाल लगाकर जनकल्याणकरी योजनाओं की विस्तृत जानकारियां दी गई।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा शिविर का उद्देश्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और सेवाओं को सीधे जनता तक पहुंचाना तथा स्थानीय स्तर पर उनकी समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने कहा सरकार द्वारा किच्छा के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने किच्छा में एम्स, हाईटेक बस स्टेशन, इन्डस्ट्रीयल काॅरिडोर, माॅडल डिग्री कालेज जैसे अनेक विकास कार्य करने के लिए सरकार व माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
शिविर के दौरान आमजन से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का भी संज्ञान लिया गया। शिविर में लगभग 550 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया व कुल 09 लिखित शिकायतें दर्ज हुई सभी शिकायतों को त्वरित निस्तारण सम्बन्धित विभागों को भेजा गया तथा मौखिक शिकायतों को मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में बाल विकास द्वारा 10 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, 10 मुख्यमंत्री महालक्ष्मी कीट वितरित किये गए तथा 05 बच्चों का अन्न प्रसन्न किया गया । शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल विद्यार्थियों को कॉपियां वितरण की गयी व स्वास्थ्य, आयुष, होम्योपैथिक विभाग द्वारा लोगों का परीक्षण कर निःशुल्क दवाईयां वितरित की गयी।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना,अनेक जनप्रतिनिधि, पार्षद व ओसी कलक्ट्रेट हिमांशु कागलिया, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी दीपक शुक्ला, नोडल अधिकारी/पूर्ति अधिकारी विनोद चन्द्र तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *