राज्यपाल गुरमीत सिंह का 16 मई को पंतनगर दौरा, नैनीताल के लिए होंगे रवाना
पंतनगर। (राजतंत्र टाइम्स) महामहिम राज्यपाल उत्तराखण्ड ले.ज. (सेनि.) गुरमीत सिंह 16 मई शनिवार को पंतनगर पहुंचेंगे। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार महामहिम राज्यपाल देहरादून से वायुयान द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां अल्प विश्राम के बाद वह दोपहर 12:20 बजे लोक भवन के लिए रवाना होंगे। राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।


