आपदा में क्षतिग्रस्त पंचायत भवनों और आयुष चिकित्सालयों के पुनर्निर्माण के प्रस्ताव भेजें: मदन कौशिक

Share Now

रूद्रपुर। (राजतंत्र टाइम्स)।  पंचापयतीराज, आपदा प्रबंधन व पुनर्वास, आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक ने आयुष व पंचायतीराज विभाग की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि वर्षाकाल आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त पंचायत भवन, आयुष चिकित्सालयों के मरम्मत एवं पुननिर्माण प्रस्ताव बनाकर जिलाधिकारी के माध्यम से भेजे ताकि उनके पुननिर्माण हेतु आपदा से धनराशि उपलब्ध करायी जा सकें।
मंत्री  कौशिक द्वारा समीक्षा के दौरान जिला होम्योपैथिक अधिकारी डाॅ. महेश चन्द्र जोशी ने बताया कि जनपद में 07 राजकीय, 01 आरसीएच विंग, 03 एनएचएम चिकित्सालय संचालित है। उन्होने बताया कि प्रत्येक वर्ष एक से सवा लाख रोगी होम्योपैथिक चिकित्सालयो में आते है। चिकित्सालयों में दीर्घ रोगियों का उपचार रडार साफ्वेयर के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होने बताया कि होम्योपैथिक आयुषमान आरोग्य मंदिर बाजपुर में योग, एनसीडी स्कीनिंग की जा रही है। उन्होने बताया कि चिकित्सालयों द्वारा आउटरिच शिविरों का आयोजन भी किया जा रहा है। जिनमे रोगियों को निःशुल्क दवाईया भी वितरित की जा रही है। उन्होने बताया कि दवाईया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होने बताया कि चिकित्सालयों में चिकित्सकों व फार्मेसिस्ट की संख्या पर्याप्त है। आरसीएच होम्योपैथिक विंग में 01 फार्मेसिस्ट का पद रिक्त है।
इसी तरह आयुर्वेदिक युनानी अधिकारी डाॅ. निवेदिता जोशी ने बताया कि जनपद में 11 आयुर्वेदिक चिकित्सालय, 10 आयुषमान आरोग्य मंदिर व 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संचालित है, 01 उत्कर्ष केन्द्र लालपुर में संचालित है। जबकि 02 पंचकर्म रूद्रपुर व महुआडाबरा में संचालित है। उन्होने बताया कि 07 चीप फार्मासिस्ट के पद रिक्त है। उन्होने बताया कि प्रत्येक वर्ष में 1.25 लाख रोगी आयुर्वेदिक उपचार हेतु चिकित्सालयों में आते है।
समीक्षा के दौरान जिला पंचायतराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल ने बताया कि वर्षाकाल आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त पंचायत भवनो की सूची ब्लाको के माध्यम से मांगी गयी है। उन्होने बताया कि 04 एडीओ पंचायत के पद रिक्त है।
बैठक के दौरान मेयर विकास शर्मा, भारत भूषण चुघ आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *