किच्छा के सेंट पीटर विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे”

Share Now

 

किच्छा। सेंट पीटर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, किशनपुर किच्छा, विद्यालय में मदर्स डे के अवसर पर एक विशेष प्रार्थना सभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं के प्रति सम्मान, प्रेम एवं कृतज्ञता व्यक्त करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कविता पाठ, भाषण, एवं लघु नाटिका द्वारा अपनी भावनाएँ व्यक्त कीं, जिससे पूरा वातावरण भावुक और आनंदमय हो गया। विद्यालय का प्रधानाचार्य फादर अलेक्सांडर मोंतेरो व उपप्रधानाचार्या सिस्टर लूसिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि माँ हमारे जीवन की प्रथम गुरु होती हैं और उनका स्थान सबसे ऊँचा है I उन्होंने कार्यक्रम के अंत में सभी माताओं को धन्यवाद देते हुए उनके स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना की । विद्यालय परिवार ने मिलकर इस दिन को यादगार बनाया तथा इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *