- पतलोट महाविद्यालय में संस्कृत-भूगोल विषय, एमए कक्षाएं, प्राचार्य नियुक्ति और शिक्षकों के रिक्त पद भरने का किया आग्रह
देहरादून।(राजतंत्र टाइम्स)। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आज देहरादून मे शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से मुलाक़ात कर कहा भीमताल विधानसभा के अंतर्गत राजकीय महाविद्याल पतलोट मे सस्कृत व भूगोल की कक्षा संचालित नहीं हो पा रही! व ऍम.ए की कक्षा भी अभी संचालित नहीं हो रही है जिस कारण छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए अन्यत्र जाना पड़ रहा है या उच्च शिक्षा से बंचित रहना पड़ रहा है! मंत्री ने कहा प्राचार्य का पद रिक्त चल रहा है! मंत्री कैड़ा ने कहा राजकीय महाविद्याल रामगढ़ का भवन निर्माण नहीं होने से छात्र छात्राओं को पठन पाठन मे काफी परेशानियो का समाना करना पड़ रहा है! मंत्री कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा धारी, रामगढ़ भीमताल के कई विद्यालयों मे शिक्षको के पद रिक्त चल रहे है! मंत्री कैड़ा ने शिक्षा मंत्री से प्राचार्य की नियुक्ति ,भूगोल व सस्कृति विषय खोलने, एम.ए.की क्लास संचालित करने, रामगढ़ महाविद्याल के भवन निर्माण हेतु धनराशि स्वीकृति करने,ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक के विभिन्न, प्राथमिक विद्यालयों,उच्च प्राथमिक विद्यालयों,हाईस्कूलों, इंटर कालेजों मे शिक्षको के रिक्त पदों पर नियुक्ति का आग्रह किया!


