कुमाऊं में जलभराव से मिलेगी राहत, 2043 करोड़ की ड्रेनेज योजना पर तेजी

Share Now

 

हल्द्वानी। (राजतंत्र टाइम्स) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर कुमाऊं मंडल के शहरों में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ी पहल की गई है। कुमाऊं मंडल के 14 शहरों के लिए 2043 करोड़ रुपये की ड्रेनेज योजना तैयार कर शासन को भेजी गई है। इस संबंध में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम ने सचिवालय में बैठक कर प्रस्तावों की समीक्षा की।

बैठक में दीपक रावत वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए और योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। बताया गया कि पहले चरण में जलभराव से सर्वाधिक प्रभावित 10 शहरों को प्राथमिकता दी जाएगी। इनमें टनकपुर, बनबसा, खटीमा, रुद्रपुर, काशीपुर, गदरपुर, सितारगंज, हल्द्वानी तथा मालधनचौड़ शामिल हैं।

प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि इन शहरों में सबसे अधिक जलभराव वाले क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर ड्रेनेज कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने और मास्टर प्लान को समयबद्ध तरीके से लागू करने के निर्देश दिए।

बैठक में सिंचाई विभाग सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *