मुक्तेश्वर घूमने आए पर्यटकों की टैंपो ट्रैवलर खाई में गिरी, दो की मौत कई घायल

Share Now

नैनीताल। (राजतंत्र टाइम्स)। उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मुक्तेश्वर घूमने आए फरीदाबाद के पर्यटकों के लिए शुक्रवार का दिन दर्दनाक हादसे में बदल गया। रामगढ़-सतबुंगा मोटर मार्ग पर दुत्कानेधार के पास पर्यटकों से भरा टैंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो पर्यटकों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद से 21 लोगों का दोस्तों का समूह मुक्तेश्वर घूमने आया था। शुक्रवार दोपहर वापस लौटते समय दुत्कानेधार के पास अचानक टैंपो ट्रैवलर अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। वाहन के खाई में गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन, NDRF की टीमों को मौके पर भेजनें के निर्देश दिये! मंत्री कैड़ा ने जिलाधिकारी नैनीताल को घायलों के लिए तुरंत एम्बुलेंस भेजनें को कहा! जिसके बाद पुलिस टीम के साथ स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। रेस्क्यू टीम ने खाई में फंसे पर्यटकों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सीएचसी रामगढ़ भेजा। मंत्री कैड़ा ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *