विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जिलाधिकारी सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रखा दो मिनट का मौन, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश

Share Now

पौड़ी गढ़वाल । (राजतंत्र टाइम्स)।  विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारत विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि भारत विभाजन की त्रासदी देश के इतिहास का अत्यंत पीड़ादायक अध्याय है। यह दिवस हमें उन लाखों लोगों के संघर्ष, पीड़ा और बलिदान का स्मरण कराता है, जिन्होंने विभाजन के दौरान अपनों को खोया और विस्थापन का दंश झेला।

उन्होंने कहा कि विभाजन की त्रासदी से हमें शांति, सद्भाव, एकता और भाईचारे के महत्व की सीख मिलती है। हमें इतिहास से सीख लेते हुए समाज में आपसी सौहार्द और सहयोग की भावना को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभाजन के दौरान दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *