पौड़ी गढ़वाल । (राजतंत्र टाइम्स)। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर आयुक्त गढ़वाल कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। अपर आयुक्त गढ़वाल उत्तम सिंह चौहान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।
अपर आयुक्त ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, राजगुरु सहित असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान से देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी बोध कराती है। लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से आमजन के कार्यों को सरल, सुगम और समयबद्ध तरीके से पूरा करते हुए पूरी निष्ठा से जनसेवा करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजेश रावत, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी धर्म सिंह रावत, बृज भूषण सिंह यादव, लक्ष्मण सिंह नेगी, राकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


