“सुरक्षित ईंधन, सुरक्षित जीवन” अभियान का शुभारम्भ, ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Share Now
  • “सुरक्षित ईंधन, सुरक्षित जीवन” अभियान का शुभारम्भ, ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रुद्रपुर। (राजतंत्र टाइम्स) उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधमसिंहनगर द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर रुद्रपुर में “सुरक्षित ईंधन, सुरक्षित जीवन” अभियान का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिकन्द कुमार त्यागी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में ईंधन संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों को सप्ताह में दो दिन वैकल्पिक परिवहन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ममता पंत ने कहा कि ऊर्जा संसाधनों का संरक्षण समय की आवश्यकता है और प्रत्येक नागरिक को ईंधन बचत को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने अभियान के तहत सोमवार एवं शनिवार को पैदल या साइकिल से न्यायालय आने की अपील की।

उन्होंने सुझाव दिया कि दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले लोग साझा वाहन का उपयोग करें, जिससे ईंधन की बचत के साथ प्रदूषण भी कम हो सके। अभियान को व्यवहार में उतारते हुए श्रीमती ममता पंत स्वयं भूरारानी से लगभग 45 मिनट पैदल चलकर न्यायालय परिसर पहुंचीं और लोगों को स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर संजीव फौगाट ने कहा कि ईंधन संरक्षण केवल आर्थिक जरूरत नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों ने ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *