एनएच-07 पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, वाहन हादसे में तीन घायल; एआरटीओ ने दिखाई मानवता

Share Now

एनएच-07 पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, वाहन हादसे में तीन घायल; एआरटीओ ने दिखाई मानवता

रुद्रप्रयाग। (राजतंत्र टाइम्स) राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर सम्राट होटल के निकट शुक्रवार को पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण श्रीनगर की ओर जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन चालक सहित एक दंपति कुल तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन संख्या UK17 TA 1470 के ऊपर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय धर्मेंद्र सिंह बिष्ट परिवहन विभाग की टीम के साथ क्षेत्र में नियमित वाहन चेकिंग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें राहगीरों से दुर्घटना की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही एआरटीओ तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों की स्थिति का जायजा लिया। उपचार में देरी न हो, इसके लिए उन्होंने एंबुलेंस की प्रतीक्षा किए बिना मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए विभागीय वाहन से तीनों घायलों को स्वयं जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया।

घटना के दौरान जिला प्रशासन एवं परिवहन विभाग की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली देखने को मिली। विशाल मिश्रा द्वारा पूर्व में ही अधिकारियों को आपात स्थितियों में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य करते हुए मानव जीवन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए थे, जिनका प्रभाव इस घटना में स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *