रूद्रपुर न्यूज़।(राजतंत्र टाइम्स )उत्तराखंड के दो खिलाड़ी शिवम विश्वास एवं मोहम्मद अरशद का चयन जिमनास्टिक फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा फिग एग्रो वर्ल्ड कप 2026 के लिए हुआ है.जिमनास्टिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. नागेन्द्र शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड प्रदेश एवं उत्तराखंड जिम्नास्ट संगठन के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि जिमनास्टिक फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित विगत राष्ट्रीय एक्रोबैटिक जिमनास्टिक चैंपियनशिप द्वारा उत्तराखंड के दो खिलाड़ी शिवम विश्वास एवं मोहम्मद अरशद का चयन फिग एग्रो वर्ल्ड कप 2026 के लिए हुआ है जो दिनाँक 29 से 31 मई 2026 तक बुरगस,बुल्गारिया में आयोजित होने वाली है. इस अवसर पर जिमनास्टिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के समस्त पदाधिकारी त्रिलोक जीना जगदीश बोरा वरुण निर्माण पूजा भट्ट पूर्व अध्यक्ष शिशिर शर्मा एवं खिलाड़ियों द्वारा उत्तराखंड के दोनों ही खिलाड़ियों को फिग एग्रो वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए शुभकामनाएं दीं
Related Posts
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली रफ्तार
ख़बर शेयर करें -सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिए समयबद्ध निर्माण के निर्देश, डीपीआर…
राज्यपाल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं
ख़बर शेयर करें -नैनीताल।(राजतंत्र टाइम्स)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि.) ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय…
पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार, शुभेंदु अधिकारी बने मुख्यमंत्री,शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
ख़बर शेयर करें -देहरादून । (राजतंत्र टाइम्स) पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी…
