रुद्रपुर में 3 मई को नीट-2026 परीक्षा, 6 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम

Share Now

सीसीटीवी निगरानी, जैमर और मोबाइल प्रतिबंध के साथ पारदर्शी परीक्षा कराने के निर्देश

रूद्रपुर न्यूज़।(राजतंत्र टाइम्स) आगामी 03 मई रविवार को अपराह्न 02 बजे से 05 बजे तक नीट-2026 की परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा को शान्तिपूर्ण तथा पारदर्शिता से सम्पन्न कराने हेतु जनपद में 06 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है।
अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने जिला सभागार में केन्द्र व्यवस्थापकों व समन्वयको की बैठक लेते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शिता से सम्पन्न कराने के निर्देश दिये।उन्होने कहा कि जनपद में 06 परीक्षा केन्द्र जिसमे प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय नया भवन पंतनगर, प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पुराना भवन पंतनगर, पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय काशीपुर, आईआईएम काशीपुर, पीएमश्री अटल उत्कृष्ठ एएनझा राजकीय इण्टर कालेज रूद्रपुर व पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय रूद्रपुर परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। उन्होंने कहा कि परीक्षा कार्य में कोई भी लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि परीक्षा की ड्îूटी बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है, निर्धारित समय पर अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र में प्रवेश होना चाहिए, परीक्षा केंद्र में आवश्यक दिशा-निर्देशों का शतप्रतिशत अनुपालन करते हुए सीसी टीवी कैमरे की जद में प्रश्नपत्र रखे व खोले जाएं। उन्होने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर जैमर लगाकर चैक भी कर लिया जाये की जैमर काम कर रहा है या नही। उन्होंने निर्देश दिये कि परीक्षा का आयोजन जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही करवाया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित करें कि किसी भी कर्मचारी के पास मोबाइल न हो। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्र के भीतर मोबाइल फोन तथा ब्लूटूथ डिवाइस, घड़ी या किसी भी अन्य प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं है। उन्होने कहा कि परीक्षा केन्द्रों में किसी भी परीक्षार्थी को जूता पहनकर प्रवेश की अनुमति नही होगी। परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा हेतु पर्याप्त पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। उन्होने सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि परीक्षा से पूर्व सभी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करा लें। उन्होने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर विद्युत, पानी, एम्बुलेंस आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर ली जाये।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक डाॅ. उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय त्रिभुवन आर्य, प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय कंचन जोशी, प्रधानाचार्य एएनझा राजपति बिंद, प्रधानाचार्य केन्द्रीय विद्यालय काशीपुर प्रकाश चन्द्र पंत, स्वास्थ्य विभाग से डाॅ0 रविन्द्र पाल सिंह, शिक्षा से डीके त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *